फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and son dies of electrocution during rain in agra

आगरा में दर्दनाक हादसा: बारिश में टूटे बिजली के तार से करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 31 Jul 2021 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 12:44 AM IST
सार

घटना शुक्रवार रात करीबन नौ बजे हुई। बताया गया है कि घर के पास बिजली का तार टूटा पड़ा था, जो टेंपो से छू गया। करंट लगने से टेंपो चालक और उसके बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
father and son dies of electrocution during rain in agra
मृतक पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार रात को बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सदर क्षेत्र के दुर्गा नगर में घर के बाहर टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
दुर्गा नगर निवासी मनोहरलाल लोडर टेंपो चलाते थे। वे रात नौ बजे वह टेंपो लेकर घर आए थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के गेट से दस मीटर की दूरी पर बिजली का एक तार टूटा पड़ा था। मनोहरलाल का टेंपो तार से छू गया। तार में करंट आ रहा था। 
विज्ञापन


पिता को बचाने आए बेटे की भी मौत 
इससे टेंपो में करंट फैल गया। मनोहरलाल को भी करंट लगा तो वे चीखने लगे। इस पर बेटा भूपेंद्र घर से बाहर आया। पिता को बचाने का प्रयास किया। इस पर उसे भी करंट लग गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। लोग घरों से बाहर आ आए। उन्होंने किसी तरह तार हटाया और  दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर  तार टूटा हुआ था। तार स्ट्रीट लाइट का होने की भी आशंका है। वहां पर स्ट्रीट लाइट भी लगी हैं।  टोरंट की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारण को पता किया जा रहा है। 

एत्मादपुर में दो बहनों की मौत
एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गांव नगला नथोली में घर की दीवार और छत गिरने से महिला, उसकी तीन बेटियां और एक बेटा दब गए। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए परिजन उन्हें आगरा ले गए। 

डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला की दो वर्षीय बेटी मृत घोषित कर दिया, जबकि रात सवा 10 बजे दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिला और उसके दो बच्चों का उपचार चल रहा है। उधर, बाह क्षेत्र में कई मकान ढहने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed