फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and grandfather arrested in daughter's sexual abuse case

Agra News: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, दादा ने भी नहीं सुनी बात, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 07:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 07:12 PM IST
सार

आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अपने दादा को बताया तो उन्होंने भी उसे ही डांट दिया। 

विज्ञापन
Father and grandfather arrested in daughter's sexual abuse case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता और दादा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पृथ्वीनाथ फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने दुष्कर्म के मामले में अपने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि वह अपने मायके गई थी। 13 साल की बड़ी बेटी और नौ साल की छोटी बेटी को पति के पास घर पर छोड़कर गई थी। 23 दिसंबर को वह घर लौटी तो बड़ी बेटी ने आपबीती बताई। नाबालिग ने आरोप लगाया कि पिता तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक किसी को बताने पर आरोपी पिता उसे जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने पिता की शिकायत दादा से की तो उन्होंने भी उसे ही डांट दिया था। जब पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed