फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father accused of fraud in the name of investing in IPO arrested search for son continues

UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, बाप-बेटे के कारनामे सुन चकरा जाएंगे...2.44 करोड़ इस तरह ठगे

Wed, 09 Jul 2025 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 08:50 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग के शिक्षक पिता और बेटे पर कंपनी और आईपीओ में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की। इस  मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Father accused of fraud in the name of investing in IPO arrested search for son continues
बेटा और बाप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईपीओ में निवेश के नाम पर 2.44 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दयालबाग की राहुल ग्रीन सोसाइटी निवासी शिक्षक अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अपने बेटे अनमोल यादव के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक लोगों से रकम हड़प ली। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। मामले में न्यू आगरा थाने में केस दर्ज हुआ और इसकी विवेचना साइबर थाना पुलिस ने की। अब पुलिस मुख्य आरोपी अनमोल की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन




 

बमराैली कटारा निवासी सुमित राणा ने आराेपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि अतुल यादव मुफीद-ए-आम इंटर काॅलेज में शिक्षक है। वह अपने बेटे अनमोल यादव के साथ मिलकर लोगों को आईपीओ में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देता था। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी खुद लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगे। मीटिंग के लिए दिल्ली एनसीआर के बड़े होटलों में बुलाते थे। 

ये भी पढ़ें -  UP Weather: बरसात को लेकर नया अपडेट...आज से अगले दो दिन बारिश, रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत
 
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने कई लोगों से ठगी की। कुछ महीने तक रकम दी। इसके बाद रुपये देने बंद कर दिए। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी ने नेक्सस कैपिटल के नाम से कंपनी बनाई थी। अपना ट्रेडिंग और आईपीओ का काम बताया। शिकायतकर्ता सुमित से 20 लाख रुपये लिए गए थे। इसके अलावा आकाश गाैतम से 20 लाख, फिरोजाबाद के कपिल सिंह से 1.37 करोड़ रुपये लिए थे। कुल मिलाकर आधा दर्जन से अधिक लोगों से अब तक 2.44 करोड़ रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अनमोल की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP:  लड़कियों की रेट लिस्ट और 40 देश...छांगुर के घिनौने कृत्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- सतर्क रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed