{"_id":"0aa0141cb611f484cce2598b41eb9c88","slug":"fatehgarh-rout-sent-the-soldier-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी में सिपाही हत्याकांड का आरोपी फतेहगढ़ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी में सिपाही हत्याकांड का आरोपी फतेहगढ़ भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा और एटा की जेलों में हुए बवाल के बाद सेंट्रल जेल में खासी सतर्कता बरती जा रही है। सिपाही हत्याकांड का आरोपी लाखन भी जेल में निरुद्ध है। उसने गुट बना लिया था। रोहता में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों से भी उसका मेलजोल था। लाखन को पिछले दिनों फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया। अन्य कैदियों पर भी पैनी नजर है।
बता दें, दो जुलाई 2014 को मलपुरा के गांव बमरौली अहीर में दबिश देने गई मलपुरा थाने की पुलिस टीम पर लाखन यादव ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया था। गोलियां बरसाकर मलपुरा थाने के सिपाही प्रदीप यादव की हत्या कर दी गई थी। लाखन पर हत्या और लूट के कई मुकदमे हैं। जेल सूत्रों की मानें तो लाखन ने छह माह में ही नेटवर्क बना लिया था। उसका गुट जेल में हावी होता जा रहा था। उसने हरेंद्र राणा गैंग के दोहरे हत्याकांड के आरोपियों से भी नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसी तरह छत्ता के एक चर्चित हत्याकांड में जेल में निरुद्ध दबंग कैदी से भी उसने मेलजोल बढ़ा लिया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीआर वर्मा का कहना है कि मथुरा और एटा की जेलों में हुए कांड के बाद उत्पाती और दबंग बंदियों की निगरानी की जा रही है।