फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fate of eight candidates of Bar Association sealed in ballot boxes

Agra News: बार एसोसिएशन के आठ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद

Wed, 26 Apr 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fate of eight candidates of Bar Association sealed in ballot boxes
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव में चार पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद आठ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की हार जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए योगेश कुमार, रमेश चंद्र गोला, सचिव पद के लिए महीपाल सिंह व चेतन चौहान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार व राजेंद्र सगर , कोषाध्यक्ष पद के लिए चूरा मणि सिंह व राम प्रकाश मैदान में हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच काफी गहमा गहमी बनी रही। मतदान सुबह 10.30 बजे से आरंभ हुआ। अधिवक्ता उत्साह के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। एसोसिएशन के वैसे तो 387 मतदाता हैं, लेकिन चुनाव में वोट डालने के लिए प्रैक्टिस प्रमाणपत्र धारक अधिवक्ताओं को ही वोट डालने का अधिकार दिया गया। ऐसे 308 मतदाता हैँ। मतदान दोपहर 3.30 बजे तक चला। मतदान समाप्त होने तक 306 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरुदयाल सिंह, रमेश सिंह सोलंकी, शारदा प्रसाद सक्सेना, प्रमोद कुुमार पुंढीर, वीरेंद्र किशोर मिश्रा नजर बनाए रहे। कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि बृृहस्पतिवार को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed