फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmmer are tide

बारिश की चेतावनी के बाद बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
farmmer are tide
27एमएनपी-24-बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। आगामी तीन से चार दिनों में बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम में बदलाव भी बृहस्पतिवार से ही नजर आने लगा है। दिन भर बादलों की आंख मिचोली के चलते अब किसानों को बारिश का डर सता रहा है।
विज्ञापन

उत्तर भारत के मैदान क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन मार्च तक बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश हुई तो खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होगा। मौसम विभाग की चेतावनी का असर बृहस्पतिवार से नजर आना भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में भी सूरज बादलों के साथ आंख मिचोली खेलता रहा।
विज्ञापन

ये होगा फसलों को नुकसान
अगर बारिश हुई तो सबसे अधिक नुकसान गेहूं और सरसों की फसल को होगा। गेहूं की फसल में जहां बाली आ रही है तो वहीं सरसों की फसल पककर तैयार है। बारिश के चलते फसलें गिर जाएंगी। इससे गेहूं का दाना कमजोर होने के साथ ही काला पड़ जाएगा। यही हाल सरसों का भी होगा। इसी कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी सप्ताह में बारिश होने की प्रबल आशंका है। किसान इस दौरान फसलों की सिंचाई न करें। इसके साथ ही खेतों से बारिश के पानी के निकास का भी विकल्प देखें।
डॉ. नरेंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed