{"_id":"6ac9c32123f84eecd502fa5d","slug":"farmers-union-leaders-placed-under-house-detention-ahead-of-sir-protest-in-agra-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, किसान नेता रणवीर चाहर को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, किसान नेता रणवीर चाहर को पुलिस ने किया नजरबंद
Sat, 10 Oct 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:16 AM IST
सार
एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन देने से पहले किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर को मलपुरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया को भी पुलिस ने नजरबंद किया।
विज्ञापन
किसान नेता रणवीर चाहर को पुलिस ने किया नजरबंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। आगरा में किसान यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इससे पहले ही क्षेत्रीय पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर पर ही रोक लिया,इस दौरान वह पितृ पक्ष में तर्पण के लिए अपने पितरों की समाधि पर गए तो उनके साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हैं।, वहीं जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया को भी पुलिस ने नजर बंद कर लिया है।इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर कार्यकर्ता इस विरोध-प्रदर्शन को मजबूती देने का काम करेंगे।