फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers’ Protest Enters 13th Day in Agra Statewide Agitation Warning Issued

13वें दिन भी नहीं झुके किसान: अब आगरा में बड़े आंदोलन की चेतावनी, आज पहुंचेंगे टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 09 Jul 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

कुबेरपुर क्षेत्र के किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने 10 प्रतिशत विकसित भूखंड समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा गुरुवार को धरना स्थल पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
Farmers’ Protest Enters 13th Day in Agra Statewide Agitation Warning Issued
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष पं राज्यपाल शर्मा। संवाद

विस्तार

आगरा के मौजा रहनकला और रायपुर के किसानों का धरना बुधवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। गांव मनोहरपुर स्थित धरना स्थल पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा का बुधवार को धरना स्थल पर आगमन प्रस्तावित था, लेकिन उन्नाव में आयोजित पंचायत के चलते वह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग
विज्ञापन



अब उनका दौरा बृहस्पतिवार को तय किया गया है। यूनियन के युवा विंग से मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मनोहरपुर पहुंचकर धरनारत किसानों को संबोधित करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनका कहना है, किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और जब तक समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें...भयानक हादसा देख कांप गए लोग


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रदेश अध्यक्ष को नि र्देश दिए हैं कि 23 जुलाई 2023 को कुबेरपुर में हुई महापंचायत में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। यूनियन की प्रमुख मांग है कि किसानों को हर हाल में 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएं और जीओ टैग के आधार पर सभी मानक पूरे किए जाएं। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे आगरा में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी आगरा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की होगी। यूनियन पदाधिकारियों ने किसानों से बृहस्पतिवार को अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें -   UP: कागजों में खरीदी दवाइयां, 25 लाख का भुगतान...जांच में खुला बड़ा खेल, फिर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed