फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest against railway land acquisition, demand market rate compensation, say 2017 circle rate compensation is unfair

Agra News: रेलवे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, बाजारी दर पर किसानों को मुआवजे देने की मांग, कहा-2017 के सर्किल रेट से देना अन्याय

Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against railway land acquisition, demand market rate compensation, say 2017 circle rate compensation is unfair
रेलवे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, बाजारी दर पर किसानों कों मुआवजे देनेकी मा
अछनेरा। तहसील किरावली के विभिन्न गांव में आगरा फोर्ट से बांदीकुई तक प्रस्तावित रेलवे दोहरीकरण परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों और किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन कर एसीएम द्वितीय नीलम तिवारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजारी मूल्य के आधार पर दिया जाए, चकमार्ग और सिंचाई की गूलों को प्रभावित होने से बचाया जाए तथा प्रभावित प्रत्येक किसान के एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 में हो रहे अधिग्रहण का मुआवजा 2017 के सर्किल रेट से देना किसानों के साथ अन्याय है। किसान नेता धीरज सिकरवार ने भी इसे अस्वीकार्य बताते हुए उचित मुआवजे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजना से जोगी पाड़ा, मंगटई, बिचपुरी, चौहटना, अंगूठी, नागर सहाई, सहता, रायभा, अछनेरा, नगला अरुआ, मांगरोल जाट, गोबरा समेत 14 गांवों के सैकड़ों किसान प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन के दौरान दौलतराम नरवार, रवींद्र नरवार, हाकिम सिंह, कोमल सिंह, दलीप नरवार, राजकिशोर लोधी, रमन कुमार, पूरन सिंह, पदम सिंह और शशिदत्त शर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed