फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest against ADA over tree cutting

Agra News: पेड़ काटने के मामले में एडीए के खिलाफ किसानों का धरना

Thu, 12 Feb 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against ADA over tree cutting
इनर रिंग रोड किनारे गुतिला पर पेड़ काटने पर एडीए के अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरन
आगरा। इनर रिंग रोड किनारे गुतिला के पास दर्जनों पेड़ कटने के मामले में किसान एडीए अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वह बुधवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने चार दिन में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। किसानों ने तीन दिन पहले गुतिला के पास इनर रिंग रोड किनारे दर्जनों हरे पेड़ों को कटा देखा था। उन्होंने वीडियो जारी कर शिकायत की थी। इस पर मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची। उन्होंने पेड़ों के कटने के साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद जांच पूरी होने पर किसानों को विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद किसान एडीए संयुक्त सचिव और उसके अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने लगे। बुधवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने पेड़ कटने वाली जगह बैठकर कर धरना दिया। धरना दे रहे किसान मुकेश पाठक ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की जांच में पेड़ कटने की पुष्टि हो गई है। इन पेड़ों को एडीए के संयुक्त सचिव के कहने पर कर्मचारियों ने ही काटा है। जिससे वह फिर से पेड़ लगाने के नाम पर घोटाला कर सके। इस पूरे प्रकरण की जांच की जाए। एडीए के संयुक्त सचिव और कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज हो। अगर नहीं हुआ तो किसान भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

पेड़ों के नाम पर खा जाते हैं सरकारी पैसे
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा रिंग रोड की देखरेख एडीए के पास है। उनके कर्मचारी रहते है उनकी बिना मिलीभगत के पेड़ नहीं कट सकते। एडीए के अधिकारी पेड़ों के नाम पर सरकारी पैसे को खा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed