{"_id":"684346c68a76d3b8790bcd79","slug":"farmers-may-be-deprived-of-samman-nidhi-kasganj-news-c-175-1-kas1002-132895-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं किसान
Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों के खाते में इस बार सम्मान निधि की 20वीं किस्त की धनराशि नहीं पहुंचेंगी। जिले में 50 फीसदी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं कराया है। उनके सामने फार्मर रजिस्ट्री कराने में दिक्कतें हो रही हैं। किसी के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रही है तो किसी के आधार कार्ड में त्रुटि है। अब 10 जून तक जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। जिले में 1 लाख, 75 हजार 506 किसानों ने जिले में किसान सम्मान निधि के लिए पोर्टल पर पंजीकरण है। 20 जून को सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा होगा उन्हीं किसानों के खाते में यह धनराशि भेजी जाएगी। जिले के 87753 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अधूरा पड़ा है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे हैं, तो किसी का नंबर आधार से लिंक नहीं है। वहीं खतौनी और आधार कार्ड में नाम में मिस्टेक होने होने से इनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। बार-बार भागदौड़ के चक्कर में किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए सरकार ने किसानों के एक और अवसर दिया है। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसान त्रुटि सही कराकर 10 जून तक जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य करा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि 20वीं किस्त में रूप में 2000 रुपये खाते में नहीं आएंगे। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह के अनुसार जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई उनके खाते में सम्मान निधि की राशि नहीं आएगी। किसान 10 जून तक जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करा लें।
विज्ञापन