{"_id":"66febf357cbf3c903c00cb39","slug":"farmers-held-block-workers-hostage-for-not-getting-dap-created-ruckus-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डीएपी नहीं मिलने पर ब्लॉककर्मियों को किसानों ने बनाया बंधक, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डीएपी नहीं मिलने पर ब्लॉककर्मियों को किसानों ने बनाया बंधक, जमकर किया हंगामा
Fri, 04 Oct 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:02 AM IST
सार
रबी की फसल का समय नजदीक है और ऐसे में खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। डीएपी को लेकर भाकियू ने ब्लॉककर्मियों को बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे तक धरना दिया। आश्वासन मिलने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
किसानों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली में आलू बोने के लिए डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन नेताओं के साथ मिलकर ब्लॉक में हंगामा किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और वहीं धरने पर बैठ गए। करीब 3 घंटे बाद दो दिन में खाद मुहैया कराने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन खत्म किया।
भाकियू के जिला सचिव मनीष उपाध्याय ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। दुकानदार 1350 रुपये की बोरी 1800 रुपये में बेच रहे हैं। समितियों में खाद नहीं मिल रही है। किसान इतनी महंगी खाद खरीदकर आलू की बुवाई कैसे करेगा।
हंगामे के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल ने उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों को आश्वासन दिया कि दो दिन में डीएपी मंगवाकर सभी किसानों को दी जाएगी। प्रदर्शन में गिर्राज नौहवर, सत्यवीर सिंह, रामहरि प्रधान, प्रशांत पाठक आदि भी रहे।