फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers got angry and blocked the road

Agra News: किसानों का गुस्सा फूटा, लगाया जाम

Thu, 14 Nov 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry and blocked the road
शहर में डीएपी की किल्लत को लेकर राधारमन रोड पर जाम लगा रहे किसानों को समझाते नायब तहसीलदार। - फोटो : शहर में डीएपी की किल्लत को लेकर राधारमन रोड पर जाम लगा रहे किसानों को समझाते नायब तहसीलदार।
मैनपुरी। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान का सब्र बुधवार की शाम को जवाब दे गया। किसानों ने ईशन नदी पुल से राधारमन रोड जाने वाले मार्ग जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया। रात को ही केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी के बीच खाद का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर खाद की उपलब्धता है लेकिन किसान को नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक किसान धक्के खा रहा है लेकिन खाद कोई और ही ले जा रहा है। जब किसान की बारी आती है तो स्टॉक खत्म होने की बात कहते हुए लौटा दिया जाता है। कुछ दिनों से जनपद में खाद की किल्लत के चलते किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था। बुधवार की शाम को राधारमन रोड स्थित सहकारी समिति पर खाद न मिलने से सब्र का बांध टूटा तो किसान सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर जाम लगाए किसानों को समझा कर सड़क से हटाया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में सहकारी केंद्र पर खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed