{"_id":"6166dbdaf78e3232914f4486","slug":"farmers-faces-blossomed-due-to-increase-in-the-price-of-potatoes-mainpuri-news-agr511289712","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का भाव बढ़ा, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का भाव बढ़ा, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
मैनपुरी। सब्जियों का राजा आलू अब रंग दिखाने लगा है। सप्ताहभर में थोक मंडी में आलू का भाव तीन से चार रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। इससे आलू किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि अभी भी किसान शीतगृहों से आलू की निकासी कम कर रहे हैं।
बाजार में आलू का कम भाव किसानों को परेशान कर रहा था। हालांकि एक सप्ताह से आलू के भाव में बढ़ोतरी हुई है। थोक मंडी में आलू तीन से चार रुपये किलो महंगा हो गया है। वहीं फुटकर में आलू पांच रुपये किलो महंगा हुआ है। आलू के दाम बढ़ने से किसान खुश हैं। किसानों को उम्मीद है कि अक्तूबर के आखिर में या नवंबर में आलू का भाव और बढ़ेगा। वहीं उद्यान विभाग लगातार किसानों को आलू निकासी के लिए प्रेरित कर रहा है। मौजूदा समय में शीतगृहों में करीब 2.20 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित है।
-----
इस तरह बढ़ा भाव
वैरायटी आठ दिन पहले का भाव बुधवार का भाव
हॉलैंड (लाल आलू) 10 से 11 रुपये 14 से 15 रुपये
शुगर फ्री 8 से 9 रुपये 11 से 12 रुपये
चिपसोना 10 से 11 रुपये 12 से 13 रुपये
3797 8 से 9 रुपये 11 से 12 रुपये
हाईब्रिड 6 से 7 रुपये 9 से 10 रुपये
(नोट-आलू का भाव थोक मंडी में प्रति किलो की दर से है)
----
कम आवक से बढ़े दाम
शीतगृह संचालक पियूष चंदेल का कहना है कि किसान शीतगृहों से आलू की निकासी कम कर रहा है। इससे मंडी में आवक कम हो गई है और भाव बढ़ गए हैं। वहीं दूसरा कारण बारिश में आलू की बुवाई का लेट होना है। क्योंकि अब नया आलू 20 दिन लेट आएगा। इस बार नया आलू दिसंबर में आएगा। वहीं मौसम खराब होने के चलते अन्य सब्जियां भी महंगी हुई हैं, इसका असर भी आलू के भाव पर पड़ा है।
विज्ञापन
-----
हाल में हुई बारिश से बुवाई पिछड़ गई है। अब किसान आलू की बुवाई में लगा हुआ है। इस कारण आलू की निकासी नहीं हो रही है और भाव बढ़ गया है।
-पियूष चंदेल, शीतगृह संचालक
किसान आलू की निकासी कम कर रहा है, इस कारण मंडी में आलू की आवक कम हो रही है। यही कारण है कि पिछले आठ दिन में आलू का भाव बढ़ा है।
-संजय शाक्य, आलू व्यापारी
सप्ताह भर से ही आलू का बढ़ा है, पहले तो किसान का आलू मिट्टी मोल बिक रहा है। भाव और बढ़े तो किसानों को फायदा होगा।
-गेंदालाल, किसान चड़रऊआ
अभी तक आलू किसानों को नुकसान ही हुआ है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में आलू का भाव और बढ़ेगा तो कोल्ड स्टोर से उसकी निकासी की जाएगी।
-अनुराग, किसान मेरापुर