Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers face difficulties in obtaining fertilizer as cooperatives remain closed.

Agra News: समितियों के न खुलने से खाद के लिए किसान परेशान

Fri, 20 Nov 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers face difficulties in obtaining fertilizer as cooperatives remain closed.
आगरा। रबी सीजन में भी समितियों रोज नहीं खुल पा रहीं हैं। इससे किसानों को खाद के लिए परेशानी हो रही है। उनकी बुआई लेट हो रही है। सहकारिता विभाग भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका है। किसान जन प्रतिनिधियों से फोन करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आलू के बाद अब गेहूं की बुआई चल रही है। इसका करीब 1.25 लाख हेक्टेयर का रकबा है। समितियों का हाल यह है कि मलपुरा, कुकथला, रुनकता, पंचागाई खेड़ा व अन्य दर्जनों समितियां पिछले सात दिन से अधिक समय से नहीं खुली हैं। इनके सचिव अधिक भीड़ के दवाब के कारण बीमारी व अन्य कारण बताकर छुट्टी पर चले गए है। वह समितियों को खोलने पहुंच ही नहीं रहे हैं। ऐसे में सहकारिता विभाग के पास दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है। इसी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

रुनकता के किसान फाल सिंह ने बताया कि समिति पिछले एक सप्ताह से नहीं खुली है। खाद न मिलने से गेहूं नहीं बुआई हो पा रही है।
कुकथला के किसान दिलीप सिंह ने बताया कि समित को बंद पड़े एक माह होने को आ गया है। लेकिन किसी सचिव को तैनात कर समिति को खोलने के विभाग ने इंतजाम नहीं किए है। किसान खाद के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियां ज्यादा है सचिवों की संख्या कम हैं। हर समिति को रोजाना खोलना संभव नहीं है। किसानों की समस्या को हल करने के लिए सचिवों को लगाया जाएगा।- सतीश कुमार, एआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed