{"_id":"69f66a1aff564e706b05fe40","slug":"farmers-enraged-by-the-fir-declare-all-out-war-against-the-electricity-department-agra-news-c-25-1-agr1008-1050139-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राथमिकी से भड़के किसान, बिजली विभाग के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राथमिकी से भड़के किसान, बिजली विभाग के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान
Sun, 03 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कागारौल क्षेत्र में बिजली विभाग और किसानों के बीच उपजा विवाद अब बड़े आंदोलन की शक्ल अख्तियार कर रहा है। स्मार्ट मीटर की तेज गति और विभाग की ओर से 16 ग्रामीणों पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के खिलाफ किसान नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सोमवीर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि विभाग ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि मीटरों को फीडर पर जमा करना और लोकतांत्रिक तरीके से धरना देना जायज था, लेकिन मीटर तोड़ना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसके इशारे पर तोड़फोड़ की गई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि अकोला बिजलीघर पर जो लोग स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, उनका नाम रिपोर्ट में नहीं है जबकि आम बेकसूर लोगों को निशाना बनाया गया है। चेतावनी दी कि अगर तत्काल प्रभाव से इन बेकसूरों पर दर्ज झूठे मामले वापस नहीं लिए गए, तो पूरे क्षेत्र के किसानों को एकजुट कर दक्षिणांचल एमडी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।