{"_id":"60bbabc08ebc3e40c92b3ac1","slug":"farmers-created-ruckus-for-not-weighing-wheat-agra-news-agr494565814","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की तौल न होने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की तौल न होने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
05एमएनपी-11-करहल गल्ला मंडी में गेहूं की तौल न होने को लेकर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : MAINPURI
करहल। किरथुआ स्थित गल्ला मंडी में क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल नहीं होने पर किसानों ने शनिवार को मंडी परिसर में हंगामा किया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम करहल रतन वर्मा ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जिम्मेदारों को किसानों के गेहूं की तौल समय से कराने के निर्देश दिए।
किरथुआ स्थित गल्ला मंडी में कई दिनों से किसानों के गेहूं की तौल नहीं हो रही है। मंडी में ट्रैक्टरों से अपना गेहूं लेकर पहुंचे किसान तौल का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को किसानों का धैर्य जबाव दे गया। किसानों ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया मंडी में किसानों की बजाए व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। वहीं केंद्र प्रभारी भी अपने चहेतों के ही गेहूं की तौल करा रहे हैं।
किसानों का गेहूं तौलना तो दूर उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही। किसानों को वारदाना न होने की बात कहकर लौटाया जाता है। जबकि वारदाना होते हुए भी किसानों के गेहूं की तौल नहीं की जा रही है। मंडी में पहुंचे किसान नेता उदयवीर यादव, अनुज यादव, भुवनेश राजपूत, गणेश सिंह, प्रसपा नेता जीवन यादव, कबीर यादव, गौरव कुमार के नेतृत्व में किसानों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम रतन वर्मा ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
मंडी में किसानों के गेहूं की नियमानुसार तौल कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो केंद्र प्रभारी नियमों का पालन नहीं करेगा उसकेे खिलाफ कार्रवाई होगी। शासन की मंशा के अनुसार किसानों के गेहूं की मंडी में केंद्रों पर तौल कराई जाएगी। -रतन वर्मा, एसडीएम करहल