फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are getting upset due to false promises of the government

Agra News: सरकार के झूठे वादों से किसान हो रहे परेशान

Fri, 15 Sep 2023 09:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Sep 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting upset due to false promises of the government
सरकार के झूठे वादों से किसान हो रहे परेशान
विज्ञापन


-भाकियू ने ब्लॉक जागीर परिसर में धरना दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विकासखंड कार्यालय जागीर परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंंने कहा कि सरकार के झूठे वादों से किसान परेशान हैं। सिंचाई के लिए नियमानुसार बिजली नहीं मिल रही है। सिंचाई के नलकूपों का विद्युत बिल माफ करने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। किसानों के बिल नहीं माफ किए गए हैं। घरेलू कनेक्शनों के बिल बढ़ाए गए हैं। विद्युत विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा क्षेत्रीय लोगों को बेवजह झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती, बेसहारा गोवंशों, किसान सम्मान निधि, पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम पंचायतों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किसानों की प्रमुख समस्याएं हैं। किसान यूनियन के जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। राजा ठाकुर ने कहा कि सड़कों पर गोवंश मरे पड़े रहते हैं। लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंगता। सरकार के द्वारा घोषणाएं तो की जाती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं से बिल वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सचिवों के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में वसूली की जाती है। ग्राम पंचायत में पंचायत घरों पर सप्ताह में एक दिन ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए जिससे ग्रामीणों के जरूरी कार्यों का निस्तारण हो सके। तिलक सिंह राजपूत, शिवराम राजपूत, अखिलेश पांडेय, घनश्याम दिवाकर, साबिर अली, अफजल अली, साक्षी राजपूत, लालाराम, रामप्रकाश, ओमवीर यादव, रतीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed