फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer says, if govt. not returen the bill than delhi chilla border will be siege

महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, गठित की गई संघर्ष समिति

Fri, 05 Feb 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
farmer says, if govt. not returen the bill than delhi chilla border will be siege
ासगंगनज के गांव गढ़ी में किसान महापंचायत में मौजूद किसान - फोटो : KASGANJ
कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को और भी धार दी गई है। भाकियू भानु गुट से अलग हुए किसान नेताओं ने शुक्रवार को गांव गढ़ी हरनाठेर में महापंचायत की। इसमें प्रदेश के कई जिलों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। चार घंटे तक चली महापंचायत में भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि 15 फरवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो 17 फरवरी को दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर घेरा जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से भाकियू भानु के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडे को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया जबकि भाकियू भानु के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान को समिति का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चुना गया है। मुजफ्फरनगर से आए किसान राजपाल सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अमरसिंह राजपूत, हाथरस से आए धर्मेंद्र कौशिक और एटा के आदर्श मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन

महापंचायत में हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरेय्या, कानपुर सहित कई जिलों के किसान शामिल हुए। किसानों ने एक साथ किसान कानूनों के विरोध में हुंकार भरी, एलान किया कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने सरकार को 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि यदि 15 फरवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो 17 फरवरी को दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर घेरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बरती सतर्कता
महापंचायत में कई जिलों से किसानों के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। ऐसे में पुलिस ने महापंचायत को लेकर शांति की दृष्टि से सतर्कता बरती। गांव गढ़ी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed