फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Saw Destroy Crop Climp On High Tension Line Tower

आगरा: तेज आंधी और ओले से हुई फसल बर्बाद, परेशान किसान हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा

Wed, 10 Mar 2021 02:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer Saw Destroy Crop Climp On High Tension Line Tower
आगरा में फसल बर्बाद होने पर हाईटेंशन के खंभे पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के ग्राम पारोली सिकरवार में आंधी और बारिश से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हुई देखकर बुधवार की सुबह किसान ताराचंद्र आत्महत्या की धमकी देते हुए विद्युत टावर पर चढ़ गया। जहां करीब तीन घंटे तक उसका ड्रामा चलता रहा। एसडीएम ने सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वह नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
फतेहाबाद के ग्राम पारोली सिकरवार निवासी ताराचंद्र ने बताया कि उसके पास 15 बीघा खेत है। इसके अलावा उसने 25 बीघा जमीन भेज पर ली है। गेहूं, सरसों, टमाटर, धनिया आदि की फसल तैयार की थी। पर, आंधी और बारिश से उसकी सारी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


मथुरा: महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, बहनोई पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख उसने आत्महत्या करने की सोची और हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ते देख गांववालों की भीड़ जमा हो गई। कूदकर जान देने की धमकियों से सहमे ग्रामीण उसे समझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर फतेहाबाद थाने का फोर्स और एसडीएम सुमित सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने उसे आश्वासन दिया कि लेखपालों से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके बाद ताराचंद्र नीचे उतरा। टावर से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि आंधी-बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed