फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Murder In Mathura Highway Police Station Ares Crime News

मथुरा: महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, बहनोई पर हत्या का आरोप

Wed, 10 Mar 2021 02:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 02:05 PM IST
सार

  • खून से लथपथ कमरे में मृत पड़ी मां को देख बेटी के हो गए होश फाख्ता
  • बेटी ने बड़ी बहन-बहनोई समेत पांच अज्ञातों के खिलाफ कराया मुकदमा

विज्ञापन
Woman Murder In Mathura Highway Police Station Ares Crime News
मथुरा: महिला की हत्या के बाद पूछताछ करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को विधवा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर भारी चीज से भी वार किए गए। बुधवार सुबह मजदूरी से लौटी बेटी ने खून से लथपथ मां को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की बेटी ने बड़ी बहन और बहनोई समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि विधवा की हत्या रकम हड़पने के लिए की गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना हाइवे के एटीवी के पीछे बंसतकुंज कॉलोनी निवासी कमलेश(47) पत्नी स्व. धर्मवीर सिंह निर्माणाधीन मकान में अकेले थीं। उनकी तीसरे नंबर की बेटी मजदूरी करने के लिए मंगलवार की सायं चार बजे ग्लास फैक्टरी में गई थी। बुधवार की सुबह 9.30 बजे आई तो मां को फर्श पर खून से लथपथ देखकर दंग रह गई। विधवा की हत्या की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि विधवा की हत्या गला घोंटकर की गई है। भारी वस्तु से उसके शरीर पर कई वार किए गए हैं। माथे, सिर और शरीर पर कई चोट के निशान हैं। मृतका की बेटी योगेश ने अपनी बड़ी बहन भावना, बहनोई रिंकू, पुष्पेंद्र और तीन अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रुपये हड़पने के चलते विधवा की हत्या की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार बेटियां और एक बेटा
मृतका के चार बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी प्रियंका, दूसरे नंबर की भावना, योगेश, चौथे नंबर की कुमकुम के बाद सबसे छोटा बेटा विष्णु है। प्रियंका और भावना की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटी और एक बेटा अभी अभिविवाहित हैं। प्रियंका की शादी नौहझील के गांव सामंतागढ़ी में हुई है और भावना का विवाह लॉकडाउन में टप्पल के पिसावा में हुआ है। 

सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत, क्लेम दामाद ने हड़पा 
मृतका की बेटी कुमकुम और बेटा विष्णु दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन प्रियंका के पास चले गए थे। घर पर कमलेश और उसकी बेटी योगेश रहे। डूडा से मकान का निर्माण चल रहा था। मजदूरी करने के लिए बेटी चली गई और पीछे से महिला की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाई गई तो पड़ोसियों ने बताया कि कमलेश ने कहा था कि मंगलवार की शाम सात बजे उसका दामाद रिंकू आने वाला है।

गोवर्धन चौराहे के पास वह पहुंच गया। दो दिन पहले फोन पर दामाद और सास का झगड़ा भी हुआ था। रकम को लेकर यह झगड़ा हुआ था। साल 2010 में कमलेश के पति धर्मवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक्सीडेंट क्लेम के पैसे भी रिंकू ने हड़प लिए थे। इसके अलावा डूडा से मकान निर्माण को मिली 1.10 लाख रुपये की रकम भी दामाद ही ले गया। रकम को लेकर ही रिंकू का झगड़ा अपनी सास से चल रहा था।
 

फॉरेसिंक टीम ने जुटाए तथ्य, पड़ोसियों के लिए बयान
बसंतकुंज में महिला की हत्या के बाद पहुंची फॉरेसिंक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। हालांकि फॉरेसिंक टीम अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मृतका के कपड़े और फिंगर एक्सपर्ट की टीम ने भी तथ्य जुटाए हैं।

पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने को दे रही दबिश
विधवा की गला घोंटकर हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। -डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed