{"_id":"5bc1f40fbdec22696720cfbf","slug":"farmer-loses-rs-thirty-lakhs-in-online-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के लालच में किसान ने गंवाए 30 लाख रुपए, ऐसे हुई धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ के लालच में किसान ने गंवाए 30 लाख रुपए, ऐसे हुई धोखाधड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक करोड़ की लाटरी के लालच में किसान ने अपने खेत बेचकर 30 लाख रुपये गंवा दिए। अब पीड़ित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है।
थाना सिरसागंज निवासी दिलीप कुमार के मोबाइल पर फोन कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का फील्ड ऑफिसर बताते हुए अपना नाम समीर खान बताया। उसने किसान से कहा कि आपको कंपनी के लकी ड्रा में शामिल किया था। एक करोड़ रुपये की लाटरी निकली है।
इसके बाद दूसरे फोन कॉल आई और उसने अपना नाम राज यादव बताया। लॉटरी के एक करोड़ लेने के लिए उसने पहले कुछ टैक्स जमा कराने की बात कही और कहा कि इसके बाद डीडी बनाकर आपको लॉटरी की रकम भेजी जाएगी।

ऐसे हुआ धोखाधड़ी का शिकार
दिलीप एक करोड़ रुपए के लालच में आ गया और उसने उनके बताए अनुसार बताए एकाउंट में 30 लाख रुपए जमा करा दिए। जब दो तीन महीने के बाद लॉटरी के पैसों का डीडी नहीं मिला तो उसने उक्त नंबरों पर बात की, लेकिन कोई बात नहीं हुई।
इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को बताया, तब उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। दिलीप ने अपना 15 बीघा खेत बेचकर रकम दी थी। अब दिलीप उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही।
इस संबंध में दिलीप ने सत्यम शिवम सुदरम फाउंडेशन की अध्यक्षा सरिता जादौंन, डॉ. एके आहूजा, सीताराम शर्मा के साथ प्रेसवार्ता कर डीएम और एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।