फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leader written letter in blood to Chief Minister against occupation of Radhaswami Satsang Sabha in Agra

सत्संगियों ने किया जमीन पर कब्जा: कार्रवाई के लिए सीएम को खून से लिखा पत्र, नहीं खाली हुई भूमि तो होगा आंदोलन

Tue, 19 Sep 2023 12:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 12:17 AM IST
सार

आगरा में सत्संगियों ने यमुना के डूब क्षेत्र में जमीन कब्जा की है। उससे कब्जा खाली और कार्रवाई के लिए किसान ने सीएम को खून से पत्र लिखा है। जमीन नहीं खाली होने पर निषाद समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Farmer leader written letter in blood to Chief Minister against occupation of Radhaswami Satsang Sabha in Agra
दयालबाग के पोइया घाट पर सत्संगियों द्वारा डूब क्षेत्र में फेंसिंग लगाकर कब्जा की गई जमीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग के सात गांवों के खेतों में राधास्वामी सत्संग सभा के कब्जे के खिलाफ किसान नेता सौरभ चौधरी ने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि दयालबाग क्षेत्र में सत्संगियों द्वारा किए गए कब्जे पर बुलडोजर चलवाया जाए। खेतों को तारबंदी से मुक्त कराया जाए, ताकि उनके पशुओं को चारा मिल सके। 

विज्ञापन


उन्होंने राधास्वामी सत्संग सभा की जमीनों के ऑडिट कराने और भूमाफिया के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। अगर शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो लखनऊ में विधानसभा के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। 

विज्ञापन

सत्संगियों ने नहीं छोड़ी जमीन तो आंदोलन करेगा निषाद समाज

यमुना के डूब क्षेत्र में सत्संग सभा के कब्जे से निषाद समाज में रोष है। उनका कहना है कि निषाद समाज के लोगों की शिकायत पर सत्संगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन जमीन को मुक्त नहीं कनाया जा रहा है। सोमवार को तहसील बाह के लोधी निषाद महासभा के बैनर तले पिढ़ौरा में एक महापंचायत लोधी निषाद महासभा के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

महापंचायत में जैतपुर, पिनाहट और बाह ब्लॉक के लोग एकत्रित हुए। इसमें कहा गया कि सत्संगियों ने सप्ताहभर के अंदर जमीन से कब्जा नहीं हटाया तो निषाद समाज आंदोलन करेगा। इस मौके पर नितिन वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा, हाकिम सिंह वर्मा, नंदकिशोर,अशोक कुमार वर्मा लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed