{"_id":"650732462079c9c97508d2d8","slug":"bag-and-suicide-note-found-on-canal-track-in-etah-young-man-is-missing-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें
Mon, 18 Sep 2023 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:04 PM IST
सार
एटा में सुसाइड नोट पर युवक का दर्द छलका। लिखा कि 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना'। इसके बाद से वह लापता है। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की देर शाम से युवक लापता है। पटरी पर उसका बैग रखा मिला। बैग में मिले कागज पर उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। लिखा कि, 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना'। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने नहर में छलांग लगाई है। परिजन को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। गांव निवासी अमित कुमार (21) का बैग मारहरा-मिरहची के बीच स्थित हजारा नहर की पटरी पर रखा मिला। बैग में एक सुसाइड नोट मिला। उस पर लिखा है, 'भाई मेरी जानू संगीता को मेरी मौत की खबर जरूर देना। मां को समझा देना, नहीं तो वह रो-रोकर मर जाएगी'।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अय्याश दरोगा की गंदी बात: आधी रात घर में घुस फाड़े युवती के कपडे़, ऐसे हाल में देख खौल उठा लोगों का खून और...
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग और सुसाइड नोट को कब्जे में लिया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। कुछ स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी की गई लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। रात होने की वजह से तलाशी रोक दी गई।
थानाध्यक्ष सुभाष बाबू ने बताया कि युवक का बैग व कागज पर लिखा गया पत्र मिला है। तलाश सुबह से शुरू की जाएगी। युवक नहर में डूबा है अथवा नहीं यह स्पष्ट नहीं है। युवक का मोबाइल गायब है। उसकी सीडीआर निकाली जा रही है। यदि मोबाइल चालू मिलता है तो युवक की दूसरी जगह तलाश की जाएगी। अन्यथा नहर में गोताखोर के माध्यम से तलाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...
यह भी पढ़ेंः- मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...
भाई कप्तान सिंह ने बताया कि चार साल पहले भी अमित ने इसी तरह बैग और कपड़े का बीफ नोएडा में रखकर छोड़ा था, लेकिन बाद में मिल गया था। आज आशंका जताई जा रही है कि युवक नहर में कूद गया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।