फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone Pelting Erupts Outside Ganesh Pandal in Agra Two Detained

वीडियो: गणेश पंडाल के बाहर आधी रात को मचा बवाल, शराबियों में भिड़ंत; फिर बरसे ईंट-पत्थर

Mon, 21 Sep 2026 08:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 08:05 AM IST
सार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र की शहजादी मंडी में गणेश प्रतिमा पर पथराव से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बाहर से आए लड़कों ने मारपीट के बाद पथराव किया, पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ा।

विज्ञापन
Stone Pelting Erupts Outside Ganesh Pandal in Agra Two Detained
गणेश पंडाल के बाहर आधी रात को मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शहजादी मंडी (सदर) में रविवार रात को गणेश प्रतिमा पंडाल के पास शराबियों के दो गुट भिड़ गए। उनमें पथराव होने लगा। इससे पंडाल में बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिली कि मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। इस पर थाने की फोर्स दौड़ पड़ी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा पंडाल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। देर रात भी भजन-कीर्तन हो रहा था। लोगों का आरोप है कि शराब के नशे में युवकों के दो गुट आ गए। उनमें विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव कर भागते दो युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सौदागर लाइन पुलिस चौकी भी पहुंच गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मूर्ति खंडित करने की बात अफवाह निकली। आरोपियों को चिन्हित का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed