फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leader Rakesh Tikait reached Agra and said loan of farmers should be forgiven by government

Agra: राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- कर्ज तले दबा है किसान, सरकार माफ करे, MSP पर बने गारंटी कानून

Tue, 21 Feb 2023 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 05:12 PM IST
सार

राकेश टिकैत मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि किसानों को फसल का उचित मुआवजा मिले इसके लिए एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए।  

 

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait reached Agra and said loan of farmers should be forgiven by government
निजी कार्यक्रम में शामिल होने आगरा पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश का किसान कर्ज में डूबा हुआ है। सरकार को कर्ज माफी करनी चाहिए। किसान को फसल का सही दाम मिल सके इसके लिए एमएसपी पर कानून बनना चाहिए। 

विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता मंगलवार को मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे स्थित 'बाद' गांव पहुंचे। यहां वह भाकियू के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद गांव के ही किसान नेता मान सिंह के घर जाकर उनकी तबियत का हाल चाल जाना।

विज्ञापन

देश का किसान कर्ज तले दबा है

इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि देश का किसान कर्ज तले दब चुका है। किसानों की कर्ज माफी होनी चाहिए। एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए, ताकि फसल का उचित दाम मिल सके। कहा कि सरकार कर्ज की वजह से किसानों के खेतों की नीलामी करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में बने आलू अनुसंधान केंद्र

आगरा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। इस क्षेत्र की प्रमुख फसलों के उत्पादन और बिक्री के बारे में जाना। कहा कि यहां आलू अनुसंधान केंद्र बनना चाहिए। सरकार को खपत के हिसाब से एक पॉलिसी बनानी चाहिए, ताकि किसान को फसल का दाम मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed