फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer found dead in mainpuri in his field

फसल की रखवाली को गए किसान का मिला शव, मौत को लेकर पुलिस ने कहा ये

Tue, 02 Jan 2018 07:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी) Updated Tue, 02 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
farmer found dead in mainpuri in his field
जय ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र स्थित नगला गजू में फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए मजदूर का शव मंगलवार सुबह खेत में पड़ा मिला। उसके पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस किसान की मौत को संदिग्ध मान रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कल्होर पछां के नगला गजू निवासी जय सिंह (35) बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। करीब पांच वर्ष पूर्व पत्नी सुनीता की मौत हो गई थी। वह दो बच्चों विकास (15) और कुलदीप (13) के साथ कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। 
विज्ञापन


दूसरे के खेत बटाई पर लेकर रखवाली का काम कर रहा था। कभी कभी मजदूरी भी करने चला जाता था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह खेत पर खड़ी फसल की पशुओं से रखवाली के लिए गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को जब वह घर वापस नहीं लौटा तो पुत्रों ने सोचा की वह खेत पर ही रुक गए होंगे। सुबह जब भाई चेतराम खेतों की ओर गए तो भाई का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। 

जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन और ग्रामीण जमा हो गए। पुत्र विकास ने बताया कि पिता का शव जिस जगह पर पड़ा हुआ था। वहां की मिट्टी काफी अस्त-व्यस्त थी। किसी के साथ उनकी लड़ाई हुई है। उसने हत्या का आरोप लगाया है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक बेटे को दे दिया था गोद

नगला गजू निवासी जय सिंह के सिर्फ दो पुत्र नहीं हैं, बल्कि उसके तीन पुत्र थे। दरअसल पत्नी सुनीता, वृद्ध मां और पुत्र विकास और कुलदीप के पालन पोषण के लिए जयसिंह दिनों रात मेहनत करता था। करीब पांच वर्ष पूर्व सुनीता की तीसरे पुत्र को जन्म देते समय मौत हो गई थी। 

पत्नी पहले से भी बीमार थी, जिसको लेकर जय सिंह कर्ज भी ले चुका था। पत्नी की मौत और दुधमुंहे बच्चे का मुफलिसी में पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा था। इस बीच एक व्यक्ति ने बच्चे को गोद लेने का प्रस्ताव रखा। जय सिंह ने उसे लिखापढ़ी करने के बाद मासूम को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed