फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies of shock due to loss in potato agra up news

आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत

Tue, 28 Mar 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 10:13 AM IST
सार

किसान ने खुद की 12 बिस्वा जमीन के साथ ही 15 बिस्वा जमीन और बंटाई पर लेकर आलू की फसल की थी। मुनाफा अच्छा होने की उम्मीद थी, लेकिन जब लागत भी नहीं निकली तो वह सदमे में आ गया। 
 

विज्ञापन
Farmer dies of shock due to loss in potato agra up news
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में फतेहपुर सीकरी में आलू की फसल में हुए नुकसान के सदमे से सुपहरा गांव के किसान सुशील कुमार मोदी (48) की मौत हो गई। 22 मार्च को तबियत बिगड़ने पर घरवाले उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए थे।

विज्ञापन

बटाई पर ली थी जमीन 

किसान की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि सुशील कुमार मोदी के पास करीब 12 बिस्वा जमीन है। उन्होंने अन्य किसानों से 15 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बटाई पर 15 बीघा खेत लेकर आलू की फसल की थी। जिसमें करीब 3,75,000 रुपये की लागत आई थी। बंटाई और लागत मिलाकर करीब 6 लाख रुपये आलू की फसल में खर्च हुए थे। जब आलू की खुदाई कराई तो आलू कुल डेढ़ लाख रुपये का ही पैदा हुआ। इस नुकसान के सदमे में आए किसान सुशील कई दिनों से परेशान चल रहे थे।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख

विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बिगड गई तबीयत 

 22 मार्च को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर आगरा हॉस्पिटल गए, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग में उन्हें भर्ती कराए थे, जहां उपचार के दौरान 27 मार्च की सुबह उनकी मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सोलंकी ने भी बताया कि आलू में हुए नुकसान के सदमे से ही किसान की तबियत बिगड़ी थी। इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत पर नाराजगी 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह लोधी ,महावीर सिंह वर्मा ,जानकी प्रसाद, हीरो सिंह, सुरेश चंद्र, जगन सिंह लोधी, ओम प्रकाश, राम चरण आदि ने आलू की खेती में हुए नुकसान के सदमे में किसान पर नाराजगी जताई है। सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, किसानों को शीतगृह के भाड़े पर अनुदान देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed