फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and two sons died in Corona now the shop was also snatched woman is begging for mercy

UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख

Tue, 28 Mar 2023 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 09:46 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि पति और बेटे की मौत के बाद जीने का सहारा सिर्फ दुकान थी, लेकिन अब वो भी छिन रही है। 

 

विज्ञापन
Husband and two sons died in Corona now the shop was also snatched woman is begging for mercy
इसी इमारत में है पीड़िता की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टाॅकीज पर गैंगस्टर एक्ट में सीलिंग के दौरान मार्केट की दो दुकानों को खाली करा लिया गया। गर्ग केमिस्ट की दुकान बंद कराने पुलिस पहुंची तो किरायेदार लता गर्ग फफक पड़ीं। उनका कहना था कि कोरोना में पति व दो जवान बेटों को खोने के बाद आजीविका का सहारा दुकान बची थी, अब वह भी छिन गई। वह 43 साल पुरानी किराएदार हैं। रहम किया जाए, प्रशासन की टीम 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर चली गई।

विज्ञापन


विजय नगर के सूर्या अपार्टमेंट की लता गर्ग (65) ने बताया कि पति अरुण गर्ग ने वर्ष 1979 में मार्केट में दुकान खोली थी। कोरोना की दूसरी लहर में वर्ष 2021 में उनके पति अरुण गर्ग, बेटे अनुभव और अभिषेक गर्ग की मौत हो गई। दो वक्त की रोटी के लिए वह दुकान पर आने लगीं। इससे खर्च चलता है। अब दुकान खाली कराई जा रही है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अब कहां जाएं। दुकान चली गई तो बची जिंदगी कैसे कटेगी। लता का दर्द छलक पड़ा। बोलीं मानवता के नाते उन्हें प्रशासन कुछ तो मदद दे। वह किराया भरने को तैयार हैं।
विज्ञापन


गर्ग कैमिस्ट के बराबर में विनोद कुमार बंसल और राजकुमार बंसल की पेठे की दुकान है। वह दोनों दुकानदार भी परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब दूसरी जगह काम जमाने में वक्त लगेगा। उधर, लता को मोहलत देने की मांग अन्य व्यापारियों ने भी की। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की अनुनय-विनय की। कहा कि बुजुर्ग महिला को कुछ राहत दी जाए। अधिकारियों ने उन्हें एक दिन की मोहलत देने पर ही सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब के चोर: कार से आते थे चोरी करने, होटल में रुकने के बाद करते थे रैकी; पांच गिरफ्तार

बेनामी संपत्तियां खोज रही पुलिस

एटा पुलिस को रामेश्वर यादव और जुगेंद्र यादव की बेनामी संपत्तियों की तलाश है। पुलिस को खबर मिली है कि जितनी संपत्ति जब्त हुई है, इससे अधिक तो दोनों भाइयों ने अपने कुछ करीबियों के नाम ले रखी है। बरहन थाना क्षेत्र में इनके एक करीबी ने करोड़ों की जमीन खरीदी थी। जमीन किसके नाम है। भुगतान कैसे किया गया था। पुलिस यह पता लगा रही है। मौके पर कार्रवाई के दौरान जलेसर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed