फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies in a vehicle collision

Agra News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 27 Sep 2025 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in a vehicle collision
फोटो24मृतक किसान नीरज का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव बीनपुर निवासी नीरज (28) पुत्र सूरदेव बृहस्पतिवार शाम काे खेत पर गया था। लौटते समय गांव कछेला शेरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने उइसकी सूचना पुलिस को दी। इधर युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नीरज के भाई अजय कुमार ने बताया कि वह खेती मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा हैप्पी (7), कुनाल (5) और छोटा बेटा निहाल (2) का है। पत्नी पूजा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed