फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer dies due to electric current from fridge in Firozabad

Firozabad: फ्रिज से करंट लगने से किसान की मौत, सामान निकालते समय लगा झटका

Sat, 20 Jan 2024 10:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 10:09 PM IST
सार

फ्रिज में अचानक आए करंट से किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान फ्रिज से कुछ सामान निकाल रहा था। उसी समय करंट लगने से वो जमीन पर गिर पड़ा।
 

विज्ञापन
farmer dies due to electric current from fridge in Firozabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में फ्रिज से सामान निकालते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। परिजन जीवित होने की आस में उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। पहले तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। उसके बाद समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


गांव रखावली निवासी श्यामपाल (55) खेती कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटी और तीन बेटे हैं। शनिवार को घर में उसकी बेटी खाना बना रही थी और उसकी पत्नी बेटे के पास बांदा गई हुई थीं। तभी श्यामपाल फ्रिज से कुछ सामान निकालने के लिए गए। जैसे ही उन्होंने फ्रिज खोला तो उन्हे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। 
विज्ञापन


श्यामपाल की भतीजी ने परिजन को सूचना दी। परिजन को करंट लगने की भनक नहीं लगी। इसके बाद परिजन उन्हे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत जानकारी होते ही बेटियां बुरी तरह रोने-बिलखने लगीं। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed