फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being hit by rotavator

Agra News: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by rotavator
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बैरू में शुक्रवार को खेत की जुताई करवा रहा किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और रोटावेटर को अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला बैरू गांव निवासी आकाश (26) पुत्र राजपाल शुक्रवार की शाम अपने खेत की रोटावेटर से जुताई करवा रहा था। पिता राजपाल ने बताया कि जुताई के दौरान वह रोटावेटर (हल) पर बैठा था। अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से किसान के मौत के बारे में जानकारी की। दूसरी तरफ घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोटावेटर और ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रोटावेटर की चपेट में आने से आकाश (26) पुत्र राजपाल की मौत हो गई। पिता राजपाल ने बताया कि आकाश कृषि व मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बच्चे है। इसमें बड़ी बेटी दिव्या (2 वर्ष ) और छोटा बेटा दिव्यांशु (3 माह) का है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रामश्री व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed