{"_id":"5c36006ebdec2256a2238874","slug":"farmer-death-in-prime-minister-narendra-modi-rally-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पीएम मोदी की रैली में आए किसान की धक्का-मुक्की में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पीएम मोदी की रैली में आए किसान की धक्का-मुक्की में मौत
Wed, 09 Jan 2019 07:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
रैली की भीड़ में गिरकर किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पहुंचे एक किसान की भीड़ में गिरने से मौत हो गई। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान उसके गिरकर घायल होने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण लेकर अस्पताल भागे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फतेहपुर सीकरी के ग्राम रसूलपुर निवासी किसान पीतम सिंह (65) पुत्र बुद्धाराम राजपूत बुधवार को आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने गांव के अन्य लोगों के साथ बस में बैठकर गया था। सभास्थल पर भाषण सुनने के दौरान वहीं वह भीड़ के धक्के से गिर गया।
यह देख साथ रहे लोग घबरा गए। सूचना पर मौजूद पुलिसकर्मी और प्रशासन के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया जहां चेकअप करते ही चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है।