फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer bribery complaint 7 suspended including XEN SDO and JE of Dakshinachal

रिश्वतखोरी में फंसे बिजली अधिकारी: दक्षिणांचल के एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 7 निलंबित, किसान ने की थी शिकायत

Fri, 20 Oct 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

डीवीवीएनएल एमडी अमित किशोर ने रिश्वत के आरोपी दोनों जूनियर इंजीनियर और तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। विजिलेंस की टीम ने जूनियर इंजीनियरों को मेरठ की विजिलेंस कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
farmer bribery complaint 7 suspended including XEN SDO and JE of Dakshinachal
डीवीवीएनएल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादत नगर के किसान से रिश्वत लेने के आरोपी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 4 इंजीनियरों और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर ने यह कार्रवाई की। वहीं, पुलिस विभाग ने फरार चल रहे विजिलेंस के दो दरोगा रजनेश सिंह एवं बिजेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी सोनू प्रताप को निलंबित कर दिया है। विजिलेंस की टीम ने जूनियर इंजीनियरों को मेरठ की विजिलेंस कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर ने बताया कि इरादत नगर के गांव मितिहा के किसान मनोज त्यागी ने शिकायत की थी। निगम के दो जूनियर इंजीनियरों सौरभ कुमार और ह्रदय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, उन्हें बृहस्पतिवार को निलंबित किया गया। उनके साथ ही फतेहाबाद क्षेत्र के अधिशासी अभियंता प्रभाकर सिंह और एसडीओ प्रवीन सिंह को भी निलंबित किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि कोई भी अधिकारी रिश्वत मांगे तो वह सीधे उनसे शिकायत करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई की तारीफ की
आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए डीवीवीएनएल एमडी अमित किशोर की ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तारीफ की। उन्होंने अन्य डिस्कॉम के एमडी से भी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि बिजली चोरी की निगरानी में लगी टीम पर भी निगाह रखी जाएगी। एफआईआर का भय दिखाकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए। पावर काॅरपोरेशन अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए कि जहां भी किसी की संलिप्तता मिले तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

ये भी पढ़ें -  युवती की आपबीती:  दोस्ती कर युवक ने बनाए अवैध संबंध, निर्वस्त्र कर फोटो खींचे, यहीं पर न खत्म हुई दरिंदगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed