{"_id":"64dde002351e26f69603d875","slug":"parents-created-ruckus-alleging-negligence-in-treatment-on-death-of-woman-in-etah-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पंचायत में शांत हुआ प्रसव के बाद विवाहिता की मौत पर बरपा हंगामा, जानें पंचों ने पक्षों को कैसे किया राजी ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंचायत में शांत हुआ प्रसव के बाद विवाहिता की मौत पर बरपा हंगामा, जानें पंचों ने पक्षों को कैसे किया राजी ?
Thu, 17 Aug 2023 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:53 PM IST
सार
एटा में बच्ची को जन्म देने के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत पर बरपा हंगामा पंचायत में शांत हुआ। जानें पंचों ने दोनों पक्षों को कैसे राजी किया ?
विज्ञापन
Etah News: मंजू की फाइल फोटो, घर में बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वह हंगामा करने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत की गई। पंचायत में समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
मामला मारहरा थाना क्षेत्र के चोबदार मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी अनिल की पत्नी मंजू देवी (23) को बुधवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मारहरा पहुंचे। यहां मंजू ने एक पुत्री को जन्म दिया। कुछ देर अस्पताल में भर्ती रखने के बाद परिजन डॉक्टर के कहने पर मंजू को लेकर घर आ गए। घर पर शाम को अचानक मंजू की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए उसे कासगंज जिले के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra News: शरीर और आंख में दर्द के बाद बुखार की दस्तक, इसे कैसे करें ठीक; जानें डॉक्टर की सलाह
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पिता राजपाल और भाई शैलेंद्र निवासी गांव पुरा छछेना, थाना मलावन बेटी के घर पहुंचे। साथ में दर्जनभर से अधिक ग्रामीण भी ले गए। पिता ने बेटी मंजू के ससुरालीजन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक
यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक
गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों की ओर से पंचायत की गई। पंचायत में फैसला लिया गया कि अनिल के हिस्से की जमीन की वसीयत चार वर्षीय बेटे कार्तिक के नाम की जाएगी। साथ ही नवजात बेटी के नाम पर बैंक में 50 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। दोनों पक्ष फैसले पर सहमत हो गए। मामले की जानकारी पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बात करके जानकारी ली। हालांकि दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।