फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fare for Aligarh and Delhi increased by Rs 13

Agra News: अलीगढ़ और दिल्ली जाने के लिए किराया 13 रुपये बढ़ा

Mon, 12 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fare for Aligarh and Delhi increased by Rs 13
कासगंज। अलीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए 13 रुपये किराया बढ़ गया है। अलीगढ़ जाने वाली बसें अब गांधी पार्क बस अड्डे के स्थान पर सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। दूरी बढ़ने के साथ ही किराया बढ़ाया गया है। अलीगढ़ जाने वाली बसें पहले गांधी पार्क बस अड्डे तक जाती थीं। अब इस अड्डे से अलीगढ़ की सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया है। सिटी बसें अब यहीं से आती और जाती हैं। इस कारण रोडवेज की बसों का संचालन यहां नहीं होकर अलीगढ़ के सेटेलाइट बस अड्डे से होने लगा है। रोडवेज की बसें अब अलीगढ़ में सेटेलाइट बस अड्डे पर ही पहुंच रही हैं और वहीं से सवारियों को लेकर आ रही हैं। सेटेलाइट बस अड्डे से संचालन होने के कारण किराया में भी अंतर आया है। अलीगढ़ तक के लिए किराया 13 रुपये बढ़ा गया है। वहीं अलीगढ़ से आगे दिल्ली तक हर बस स्टेशन के लिए 13 रुपये किराया बढ़ गया है। पहले अलीगढ़ के लिए 103 रुपये किराया था जो अब बढ़कर 116 रुपये हो गया है। संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि अब अलीगढ़ जाने वाली बसें अलीगढ़ के सेटेलाइट बस अड्डे पहुंच रही हैं। पहले गांधी पार्क बस अड्डे से बसों का संचालन होता था। इस बदलाव के कारण परिवहन निगम ने बस के किराये में 13 रुपये की वृद्धि की है।

21सीटीके29..देव कॉलोनी  पार्क के पास गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

21सीटीके29..देव कॉलोनी  पार्क के पास गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed