फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Untraceable: Coaching Operator’s Body Cremated as Unclaimed After No Contact With Relatives

आग में जिंदा जले कोचिंग संचालक: 72 घंटे तक अपनों का इंतजार, कोई नहीं आया; लावारिस में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 04 Sep 2026 11:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में मकान में आग लगने से जान गंवाने वाले कोचिंग संचालक विनय बोस के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। 72 घंटे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि पहचान से जुड़े कपड़े व अन्य सामान सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
Family Untraceable: Coaching Operator’s Body Cremated as Unclaimed After No Contact With Relatives
अंतिम संस्कार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से जिंदा जल गए कोचिंग संचालक विनय बोस का पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन के नहीं मिलने पर लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहचान के लिए कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित रखा गया है। पुलिस परिजन की जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


विनय बोस आवास विकास कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। उन्हें लकवा की समस्या थी। उनके भाई सुनील बोस भी साथ रहते थे। 30 अगस्त को घर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। घर में प्रवेश किया गया तो विनय मृत मिले। वहीं भाई का पता नहीं चला। बताया गया कि वो दो दिन पहले ही चले गए थे। आधार कार्ड पर लिखे छत्तीसगढ़ के पते के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


मगर परिजन से संपर्क नहीं हो सका। 72 घंटे बीतने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृत्यु का कारण जलने से होना आया है। मृतक के परिजन के बारे में जानकारी के लिए एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed