{"_id":"66d3f723dd00bdd9d5066297","slug":"family-members-scolded-for-drinking-alcohol-youth-took-a-dreadful-step-dead-body-found-hanging-on-a-tree-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: घरवालों ने शराब पीने पर डांट दिया...युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: घरवालों ने शराब पीने पर डांट दिया...युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ पर लटकी मिली लाश
Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
सार
शराब पीकर घर पहुंचे युवक को परिवार के लोगों ने डांट लगा दी। इस बात से आहत युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद परिवार के लोगों से बात की, जिसमें आत्महत्या की वजह सामने आई।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव की जानकारी की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार रविवार सुबह क्षेत्र के कस्बा बाजना के लालपुर रोड़ पर साईं धाम कालौनी के समीप सड़क किनारे खड़े पेड़ पर राहगीरों ने एक व्यक्ति फांसी पर लटका देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक अमित आनंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय बलवीर पुत्र मोतीराम निवासी गांव पारसौली थाना नौहझील हाल पता रेवाड़पुरा कस्बा बाजना थाना नौहझील के रूप में की। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवक द्वारा शराब पीने पर परिजनों ने डांट लगा दी, जिससे आहत होकर युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर लटककर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर परिजनों ने इंकार कर दिया।जिस पर इलाका पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक बलवीर ने शराब पीने को लेकर परिजनों के डांटने पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया।