फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members killed his son in dispute of property Agra crime news

Agra: पैसे की लिए माता-पिता, दो भाई और बहन बने दुश्मन, हत्या का आरोप, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव

Fri, 15 Jul 2022 08:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 08:14 PM IST
सार

जिले में युवक के माता-पिता, दो भाई और बहन पर हत्या का आरोप लगा है। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Family members killed his son in dispute of property Agra crime news
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में सैंया के नगला छारी गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की हत्या कर रात में ही दाह संस्कार करने की कोशिश की गई। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जमीन बेचने पर मिली रकम के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पिता, मां, तीन भाइयों व बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, आरोपी घर पर ताला बंद कर फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन

यहां का है मामला 

नगला छारी निवासी मवासीलाल किसान हैं। इनके तीन पुत्र नेपाल सिंह (27), सोनू व रिंकू, एक पुत्री यशोदा थी। नेपाल सिंह की शादी 11 साल पहले लाल सिंह (निवासी ग्राम कुरावा, थाना बरहन) की बेटी रूबी से हुई थी। नेपाल के कोई संतान नहीं थी। वह पिता व भाइयों से अलग रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। कुछ दिन पहले मवासीलाल ने 6 लाख रुपये में जमीन बेची थी। नेपाल सिंह पिता से जमीन बिक्री के रुपयों में अपना हिस्सा चाह रहा था। गुरुवार शाम 7 बजे नेपाल सिंह के हिस्सा मांगने पर भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें पिता मवासीलाल व बहन यशोदा ने सोनू व रिंकू का पक्ष लिया। 
विज्ञापन

पुलिस लेकर पहुंचा ससुर

इधर, रात करीब एक बजे नेपाल सिंह के ससुर लाल सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को नेपाल की हत्या होने की सूचना दी। एसओ योगेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख परिजन चिता में जलता शव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने नेपाल का अधजला शव चिता से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही देर में सीओ खेरागढ़ महेश कुमार व एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि नेपाल सिंह के ससुर की तहरीर पर नेपाल के पिता मवासीलाल, मां मीरा देवी, भाई सोनू, रिंकू, ममता पत्नी रिंकू व बहन यशोदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लाल सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे सोनू का फोन आया था कि नेपाल की मौत हो गई है। हम शव का दाह संस्कार करने जा रहे हैं। नेपाल की पत्नी रूबी मायके में थी, इस पर शक हो गया। पहुंचे तो शव का दाह संस्कार रात में ही किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed