फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members expressed gratitude to the GRP when the children reached home safely

UP: ट्रेन में बच्चे बिठाए, सामान उठा रही थी मां, तभी छूट गई गाड़ी...कैंट पहुंचे मासूम; GRP ने की मदद

Thu, 16 May 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 10:29 AM IST
सार

कैंट स्टेशन पर जीआरपी को दो मासूम बच्चे रोते हुए मिला। बच्चों ने बताया कि मां पिछले स्टेशन पर छूट गई है। जीआरपी ने बच्चों को सांत्वना देकर उनकी मां तक पहुंचाया। 
 

विज्ञापन
family members expressed gratitude to the GRP when the children reached home safely
सांकेतिक फोटो

विस्तार

जीआरपी ने आगरा कैंट स्टेशन पर भटक रहे दो बालकों को उनके घर पहुंचाया। फतेहाबाद में ट्रेन पर चढ़ते वक्त इनकी मां स्टेशन पर ही छूट गई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे ने बताया कि कैंट स्टेशन पर दो बालक रोते हुए भटक रहे थे। सांत्वना देने पर बालकों ने अपने नाम राजीव कुमार (13) व संजय कुमार (11) और पिता का नाम गिरिराज सिंह बताया। बताया कि मां सरोज देवी के साथ वो फतेहाबाद स्टेशन पहुंचे थे। वहां मां ने उन्हें ट्रेन में चढ़ा दिया लेकिन मां स्टेशन पर ही रह गई।


बालक परिजन का फोन नंबर और सही पता नहीं बता पा रहे थे। बस नरीपुर में बांकेबिहारी मंदिर बता पाए। ऐसे में दो जवान बालकों के साथ भेजे, गलियों को पहचानते हुए इनके घर पहुंचे। परिजन ने जीआरपी का आभार जताया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed