फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members accused his friends of murder After the death of the youth

UP: दोस्तों ने बंधक बनाया...रातभर दी यातनाएं, सीने में उठा दर्द और हो गई मौत; परिजनों का गंभीर आरोप

Fri, 23 May 2025 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 07:49 AM IST
सार

आगरा के पत्थरघोड़ा के रहने वाले युवक की मौत के बाद परिजनों ने साथियों पर हत्या का आऱोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
 

विज्ञापन
family members accused his friends of murder After the death of the youth
मौके पर पहुंची पुलिस

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के पत्थरघोड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद उसके साथियों ने रातभर बंधक बनाकर यातनाएं दीं। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


 

सिकंदरा में गुरुद्वारा के सामने स्थित पत्थरघोड़ा में रहने वाला सोनू कुशवाह (26) हाईवे पर टायर की दुकान में पंक्चर बनाने का काम करता था। परिजन ने बताया कि मंगलवार को उसका मोहल्ले के छोटू से विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार की शाम को दुकान बंद होने के बाद सोनू लापता हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दूसरे दिन सुबह 6 बजे घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उसने सीने में दर्द की शिकायत। शाम को वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे मगर वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि साथियों ने रातभर बंधक बनाकर उसे पीटा, जिससे उसके अंदरूनी चोटों से मौत हुई है। ऑटो में डालकर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed