{"_id":"6798c2b04417520d0b054a13","slug":"families-are-in-panic-due-to-fear-of-tantra-vidya-running-to-tantrikas-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छत पर दिखा कुछ ऐसा... दहशत में परिवार, लगा रहे तांत्रिकों के पास दाैड़; रातभर जागकर कर रहे घर की रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छत पर दिखा कुछ ऐसा... दहशत में परिवार, लगा रहे तांत्रिकों के पास दाैड़; रातभर जागकर कर रहे घर की रखवाली
Wed, 29 Jan 2025 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:02 AM IST
सार
दहशत में आए परिवार ने मदद के लिए तांत्रिकों का सहारा लिया। इसके साथ ही मामले में पुलिस में भी तहरीर दी है। परिवार के लोग रातभर जागकर खुद भी घर की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
तंत्र विद्या का सता रहा डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के रुनकता में थाना सिकंदरा के गांव लोहकरेरा नगला फूंसी में किसी शरारती तत्व ने एक परिवार की छत पर रात में हल्दी से स्वास्तिक बना दिया। पशुओं के बाडे़ में कलावा बांध दिया। परिवार के लोग जब सुबह उठे तो तंत्र विद्या देखकर दहशत में आ गए। इसके उपाय लिए तांत्रिकों के पास दौड़ लगाने लगे।
नगला फूंसी में राजवीर पुत्र शिवचरण का मकान है। बगल के प्लॉट में पशु बंधे रहते हैं। राजवीर ने बताया कि रात के समय किसी व्यक्ति ने तांत्रिक बुलाकर परिवार के ऊपर तंत्र विद्या कराई है। शाम के समय पशुओं को बांधकर सभी लोग सो गए थे। सुबह उठे तब बाडे़ मे कलावा बंधा हुआ था।
छत के ऊपर हल्दी लगी हूई थी। पूरा परिवार तंत्र विद्या से दहशत में आ गया है। अब परिवार के लोग पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं। जिससे कोई दोबारा तंत्र विद्या न कर दे। इसकी रोकथाम के लिए दूसरे तांत्रिक से उपाय भी कराए हैं। मामले में रुनकता चौकी पर तहरीर दी है।