फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FAKE TEACHERS

फर्जी अनुदेश और शिक्षिका मामले में बीएसए कार्यालय पहुंचे जांच अधिकारी

Tue, 29 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
FAKE TEACHERS
बीएसए से दीप्ति प्रकरण के संबंध में जानकारी लेते जांच अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनुदेशक बनी दीप्ति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्तूरबा करहल की फर्जी शिक्षिका दीप्ति की तलाश में जुट गई है। मंगलवार को पुलिस विभाग के जांच अधिकारी बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीएसए और जिला समन्वयक प्रशिक्षण से जानकारी ली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी आरएन सिंह ने फर्जी शिक्षिका के संबंध में बीएसए विजय प्रताप सिंह और जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र प्रताप से एक घंटे तक जानकारी जुटाई। उन्होंने विभाग में उपलब्ध उनके दस्तावेजों और सत्यापन के बारे में भी पूछताछ की। जांच के लिए जरूरी दस्तावेजाें की प्रति भी उन्होंने कार्यालय से प्राप्त की। जांच अधिकारी ने बताया कि कि दीप्ति बनकर अनुदेशक की नौकरी करने वाली सुनीता की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अन्य नाम सामने आए हैं। इससे पुलिस ने फर्जी शिक्षिका दीप्ति की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में बेवर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौरा में दीप्ति के नाम से तैनात अनुदेशक और कस्तूरबा गांधी करहल में तैनात शिक्षिका दीप्ति के दस्तावेजों फर्जी पाए गए थे। दोनों पर 17 जून 2020 को शहर कोतवाली में खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने एफआईआर दर्ज कराई थी। 18 सितंबर को सुनीता से दीप्ति बनी अनुदेशक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को अभी तक कस्तूरबा करहल की शिक्षिका दीप्ति की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाली अनुदेशक और कस्तूरबा की शिक्षिका दीप्ति को बर्खास्त किया जा चुका है। कोतवाली में विभाग की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर अनुदेशक को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस शिक्षिका की तलाश में है। जिस संबंध में जांच अधिकारी ने उनके कार्यालय आकर उनसे कुछ जानकारियां ली हैं। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed