फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake police caught in D Security for Cm Yogi Adityanath rally in etah

एटा: मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, डी घेरा तोड़ मंच के सामने पहुंचा फर्जी दरोगा

Tue, 26 Feb 2019 02:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
fake police caught in D Security for Cm Yogi Adityanath rally in etah
डी सुरक्षा घेरे में पकड़ा गया आरोपी
एटा के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक युवक फर्जी दरोगा बनकर डी सर्किल के पास पहुंच गया और लोगों पर पुलिसिया रौब गांठने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद सर्किल के पास मौजूद पुलिस ने उससे ड्यूटी प्वाइंट के बारे में पूछताछ की तो मामले की पोल खुल गई। युवक से पुलिस ने पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक युवक डी-सर्किल के पास पहुंच गया। डी सर्किल के पास पुलिस ने युवक से पूछताछ और तलाशी ली तो युवक पर फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से बनवाया फर्जी आई कार्ड


इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली नगर ले गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिनेश निवासी नरथर पटियाली कासगंज बताया। उसने बताया कि उसकी बेटी का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में वह पैरवी के लिए आया था। इसके बाद वह सैनिक पड़ाव में पहुंच गया। 

जनसभा से पकड़ा गया युवक शातिर है। उसने बताया कि फर्जी आईकार्ड उसने कासगंज रोडवेज बस स्टैंड के पास से एक दुकान बनवाया था,जिसे दिखाकर वह खुद को दरोगा बताकर लोगों को रौब दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed