Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake milk ghee and insects found in pulses and snacks During food safety check in Agra

UP: जिसे आप समझ रहे हेल्थ का खजाना... वही दे रहा सबसे अधिक बीमारियां, दूध-घी नकली; दाल-नमकीन में कीड़े

Mon, 23 Oct 2023 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

त्य़ोहार पर खरीदारी करने से पहले मिलावटखोरों से सावधान हो जाएं। जांच के दौरान आगरा में दूध-घी नकली एवं दाल-नमकीन में कीड़े मिले। कुल 65 फीसदी नमूने फेल मिले। टीम ने सवा करोड़ का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
fake milk ghee and insects found in pulses and snacks During food safety check in Agra
पनीर (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने त्योहारों को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शरीर को मजबूती देने वाले दाल, दूध, घी और पनीर के नमूने भी फेल निकले। एक तरफ डायटीशियन-चिकित्सक भी अच्छी डाइट लेने की सलाह देते हैं। दूसरी ओर मिलावट-नकली के कारण बीमारियां पनप रही हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में 65.81 फीसदी नमूने फेल मिले। दूध-घी नकली और दाल-नमकीन में कीड़े मिले हैं।

विज्ञापन


विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 354 खाद्य नमूने लिए थे, इनमें से 233 नमूने मिलावटी-नकली मिले हैं। इनमें से 30 नमूने सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए असुरक्षित बताए हैं। सितंबर की बात करें तो 43 नमूनों में से 30 नमूने फेल मिले हैं। सबसे ज्यादा मिलावट दूध, घी, खोया और दूध से बनने वाली अन्य सामग्री मिली है। दूध सिंथेटिक मिला है। गुटका में गेंबियर, मसालों में रंग और डंठल मिले हैं। खोआ और पनीर में वसा की मात्रा कम मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल से सितंबर तक 354 नमूनों में से 233 फेल मिले, इनमें से 255 मामले अभी कोर्ट में चल रहे हैं, बाकी के मामलों में कोर्ट ने 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

 
खाद्य सामग्री     नमूने     फेल
दूध   311   86
खोया 115 15
पनीर 114 12
मसाले   192     14
मिठाई   147     13
सरसों का तेल 69   05
दाल   66   04
नमकीन   68     03
गुटखा   15   02
               

दिल और किडनी की बीमारियों का खतरा

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री से किडनी, लिवर और हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। लंबे समय तक इनके खाने से ये बीमारियां पनप रही हैं। पेट रोग में अपच, अल्सर की भी शिकायतें मिल रही हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेह का भी खतरा रहता है।

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी सामान की शिकायत टोल फ्री नंबर (18001805533) पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर सकते हैं। इस पर जांच करने के लिए टीम जाएगी और नमूने लेगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed