फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girl pretending to be boy lured student into love trap and cheated her of money In Firozabad

UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी

Mon, 23 Oct 2023 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 08:45 AM IST
सार

फिरोजाबाद में छात्रा ने जिसे लड़का समझकर प्रेम किया। उसकी हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। असल में वह लड़का था ही नहीं। अब पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
girl pretending to be boy lured student into love trap and cheated her of money In Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने लड़का बनकर न सिर्फ साथी छात्रा को फेसबुक पर फंसाया, बल्कि उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। नौकरी दिलाने के नाम उससे पैसों की ठगी की। अब धमकी दे रही है। आजिज आकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली किशोरी वर्ष 2022 में आईटीआई कालेज, शिकोहाबाद में पढ़ाई करती थी। उसके साथ मांडवी नाम की भी एक लड़की पढ़ती थी। मांडवी से पीड़िता की दोस्ती हो गई। मांडवी खुराफाती लड़की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक दिन मांडवी ने उसे एक बात बताई। वह बात सुनकर वह हैरान रह गई। मांडवी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती है। इसलिए वह अपनी बहन के नाम पर स्कूल में पढ़ाई कर रही है। वह लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। उसने एक आधार कार्ड भी दिखाया, जिसमें मानव यादव नाम लिखा था। अन्य दस्तावेज भी दिखाए। 
 

इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जब मांडवी हर रोज वही बात करती तो पीड़िता को भरोसा होने लगा। यही नहीं मांडवी ने बताया कि उसकी आर्मी की ट्रेनिंग चल रही है। तबीयत खराब होने की वजह से यहां आई है। मांडवी ने पीड़िता को भरोसे में लेकर उससे प्रेम होने का नाटक रचा। इसके बाद वह उसके साथ बॉयफ्रेंड की तरह व्यवहार करने लगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में

 

करीब चार महीने तक यह ड्रामा चला। एक दिन उसके आर्मी में न होने का भंडाफोड़ हो गया। खुलासा होने के बाद मांडवी ने दोस्ती का हवाला देकर एक और इमोशनल कहानी रच डाली। इस बार उसने पीड़िता को दिल्ली में नौकरी दिलाने की बात कही। वहां पर मेडिकल में 45 हजार लगने की बात कही और पीड़िता से पैसे ठग लिए।
 

पीड़िता ने बताया कि मांडवी ने पीड़िता की नौकरी लगवाने के नाम पर उसे व उसकी बहन को 19 फरवरी को बरौला टी-पॉइंट निकट हनुमान मूर्ति नोएडा ले गई। वहां अपनी बहन के यहां रुकवाया। अगले दिन छात्रा ने ग्रेटर नोएडा में विशाल मेगा मार्ट वाली गली सूरजपुर गोल चक्कर के पास अलग रूम ले लिया। वहां भी आरोपी पहुंच गई। कहा कि परिवारवाले उसका साथ नहीं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश

 

कुछ दिन बाद मांडवी की मां कमलेश देवी और उसका भाई शिवा भी उसी रूम में आ गए। यहां पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। वह बीती एक जून को किसी तरह बचकर शिकोहाबाद घर पहुंची। इसके बाद मांडवी ने उसे फिर अपने घर बुलाया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। 
 

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करके पैसों की मांग करने लगी। पैसे न देने पर पहले अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में उसकी वही फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसके बाद अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से उसे धमकी मिलने लगीं। पीड़िता ने मांडवी, उसकी मां-बहन और भाई के खिलाफ थानें में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed