फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Graduation Marksheet Ready In Shop Crime News

जालसाजीः एक हजार में बना दी बीएससी की फर्जी मार्कशीट, दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

एलआईयू को मोड़ बाईपास पर कुशवाहा मोबाइल व फोटो स्टेट सेंटर पर फर्जी मार्कशीट बनाने की सूचना दी गई थी। इस पर एलआईयू ने अपने एक व्यक्ति को जाली मार्कशीट बनवाने के लिए भेजा।

विज्ञापन
Fake Graduation Marksheet Ready In Shop Crime News
मार्कशीट के मामले में दुकान में जांच करती एलआईयू की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के हाईवे मोड़ बाईपास पर मोबाइल व फोटोस्टेट की दुकान पर फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दुकानदार संजू कुशवाहा को एलआईयू की सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने महज एक हजार रुपये लेकर बीएससी की फर्जी मार्कशीट बना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एलआईयू को मोड़ बाईपास पर कुशवाहा मोबाइल व फोटो स्टेट सेंटर पर फर्जी मार्कशीट बनाने की सूचना दी गई थी। इस पर एलआईयू ने अपने एक व्यक्ति को जाली मार्कशीट बनवाने के लिए भेजा।
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति का दुकानदार संजू कुशवाहा का बीएससी थर्ड ईयर की मार्कशीट बनाने के लिए एक हजार रुपये में सौदा हो गया। मार्कशीट कंप्यूटर द्वारा बनाए जाने के कुछ देर में ही एलआईयू के आमोद प्रभाकर ने छापा मारकर फर्जी मार्कशीट के साथ दुकानदार को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौमा चौकी इंचार्ज अनुज फोकट ने मार्कशीट समेत आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को युवक पिंटू की तहरीर पर जाली मार्कशीट बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed