फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake deed of the land of Nehru family's valuable mansion NRI couple lodged complaint

UP: नेहरू परिवार की बेशकीमती हवेली की जमीन का फर्जी बैनामा, अप्रवासी भारतीय दंपती ने की शिकायत

Fri, 02 May 2025 10:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव जुरैल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संजीव जुरैल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 10:45 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन की आगरा स्थित  बेशकीमती हवेली की जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया गया। मामले की जानकारी होने की बाद अप्रवासी भारतीय दंपती ने स्वीडन से आकर आगरा में शिकायत की।
 

विज्ञापन
Fake deed of the land of Nehru family's valuable mansion NRI couple lodged complaint
अप्रवासी भारतीय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित के धेवते और अप्रवासी भारतीय गोपाल किशन दर के परिवार की चारसू गेट स्थित पैतृक हवेली की भूमि का कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। इसके कुछ हिस्से में निर्माण करा लिया गया। दर दंपती ने आगरा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी डीसीपी सिटी को देकर प्रार्थना पत्र दिया है। अब पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन


 

स्वीडन निवासी अप्रवासी भारतीय गोपाल किशन दर अपनी पत्नी प्रीता सिंह के साथ पुलिस अफसरों से मिले। उन्होंने बताया कि उनके दादा अवतार किशन दर की पैतृक हवेली चारसू गेट, कृष्णा आश्रम, घटिया आजम खां में पुरानी हवेली के अलावा आसपास की तीन हजार वर्ग गज जमीन है। इसकी कीमत करोड़ों में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवेली में बरसों पुराने 14 किरायेदार रहते हैं। इन किरायेदारों की भी तीसरी पीढ़ी यहां निवास कर रही है। उन्होंने बताया कि कृष्णा आश्रम चारसू गेट में पिता अवतार किशन दर और चाचा स्वरूप किशन दर के नाम करीब 6 हजार वर्ग गज पैतृक जमीन है। जो तीन हिस्सों में है। वह और उनकी बहन ज्योति अपने पिता की दो संतान हैं। चाचा के बेटे माधव किशन दर, हरि किशन दर व बेटी अपर्णा दर हैं। हमारी इस जमीन का अभी तक कोई बंटवारा नहीं हुआ है और न ही किसी ने अपनी जमीन को बेचा है।


 
विज्ञापन

गोपाल किशन दर का आरोप है कि दो पूर्व पार्षदों ने इसमें से कुछ जमीन का बैनामा करा लिया है। एक महिला जिसने बैनामा किया है, वह उषा दर है, जोकि हमारे परिवार की सदस्य ही नहीं है। आरोप है कि यह सभी बैनामे कूटरचित दस्तावेजों से कराए गए हैं। जमीन को कब्जाने में कई लोग शामिल हैं। अब इस जमीन के कुछ हिस्से में जबरन निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि मामले को जांच के लिए हरीपर्वत थाने भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।

 

पैतृक कोठी पर वर्षों से रह रहे है किरायेदार
दर ने बताया कि उनकी पैतृक कोठी और जमीनों पर लगभग 70 साल से 14 परिवार किराए पर रह रहे हैं। उन्हें भी भूमाफिया परेशान करके भगाना चाहते हैं। यह किरायेदारदर परिवार को किराया देते हैं।

 

नेहरू परिवार से यह है रिश्ता
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष रही हैं। उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी रीता दर थीं। रीता दर की शादी अवतार किशन दर से हुई थी। गोपाल किशन दर रीता दर के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed