फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake deed of temple land done, outrage

Agra News: मंदिर की जमीन का फर्जी बैनामा कराया, आक्रोश

Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Fake deed of temple land done, outrage
मंदिर की जमीन का फर्जी बैनामा कराया, आक्रोश
विज्ञापन

-भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ द्वारिकापुर के ग्रामीण एसपी से मिले

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर स्थित राधाकृष्ण बिहारीजी मंदिर की जमीन का रसूखदारों ने फर्जी बैनामा करा लिया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।


कुर्रा क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर के कई ग्रामीण शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित चौहान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसपी विनोद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि राजस्व गांव द्वारिकापुर स्थित श्री राधाकृष्ण बांके बिहारी की जमीन पुजारी मदन मोहन दास के नाम दर्ज है। वह कई वर्षों से लापता हैं। उनके स्थान पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपना अंगूठा निशाना और फोटो लगाकर उक्त जमीन का फर्जी बैनामा दो मार्च को शहर के मोहल्ला गाडीवान निवासी दो लोगों को कर दिया है। इसमें एक अधिवक्ता सहित दो लोग गवाह हैं। फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन का बैनामा करने वाले व सहयोगियों के खिलाफ भोगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाए। शिकायत पर एसपी ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed