{"_id":"63341f001bd64e52444f0cda","slug":"fake-candidate-caught-in-railway-online-examination-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, फिरोजाबाद का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, फिरोजाबाद का रहने वाला है आरोपी
Wed, 28 Sep 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:46 PM IST
सार
ऑनलाइन परीक्षाओं में भी सॉल्वर सेंध लगा रहे हैं। आगरा में रेलवे की समूह ग की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। वह अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा में रेलवे की समूह ग की ऑनलाइन परीक्षा देने आए फर्जी परीक्षार्थी को बुधवार को परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सिकंदरा में डीईपीई सेंटर पर रेलवे की समूह ग की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह की पाली में परीक्षार्थी संजय के नाम से प्रवेश पत्र लेकर एक युवक पहुंचा था। केंद्र के कर्मचारियों ने अपने पास उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान किया तो फोटो नहीं मिला। वह सही जवाब नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
B.Ed Exam: अंग्रेजी में आया प्रश्नपत्र, बीएड की परीक्षा निरस्त
विज्ञापन
शक होने पर परीक्षार्थी से पूछताछ की। परीक्षार्थी ने बताया कि उसका नाम मिथुन है। वह फिरोजाबाद के नसीरपुर का रहने वाला है। छोटे भाई संजय की जगह परीक्षा देने आया था। कर्मचारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।